विजयपुर। गाइडिंग एंड काउंसलिंग सेल गुड़ा सलाथिया और क्षेत्र के लोगों के सहयोग से पहली बार गुड़ा सलाथिया तालाब पर शनिवार शाम महाआरती की गई। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मंदिर में पहुंचकर माथा टेका। महाआरती के बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद बांटा गया। हाथों में पूजन सामग्री लिए मंदिर में कतारों में लगकर श्रद्धालु बारी का इंतजार कर रहे थे। शाम को मंदिर भजन-कीर्तन किया गया। विधायक सुरजीत सिंह सलाथिया, डीसी आयुषी सूदन, पंकज सलाथिया, वीर प्रताप सिंह के अलावा क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने भी धार्मिक कार्यक्रम में शिरकत की। विधायक ने कहा कि सनातन धर्म को बढ़ावा दिया जा रहा है यह बहुत अच्छी बात है। संवाद