नौशेरा। सेना ने बुधवार को झांगड स्कूल में बच्चों और स्टाफ के साथ क्रिसमस का त्योहार मनाया। सैन्य जवानों ने बच्चों को चॉकलेट और मिठाइयां बांटीं। सांता क्लॉज बने एक जवान ने बच्चों को शुभकामनाएं दीं। खुशमिजाज बातचीत कर उपहार बांटे। सांता की उपस्थिति ने उत्साह का माहौल बनाया और बच्चे खुशी से झूम उठे। शिक्षकों और स्थानीय लोगों ने सेना की इस पहल की सराहना की। क्राइस्ट हाई सेकेंडरी स्कूल और सरकारी गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल नाैशेरा में भी क्रिसमस धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सांता क्लाॅस ने बच्चों को चॉकलेट बांटे। चर्च को सजाया गया। संवाद