फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: राजोरी शहर में धूमधाम से निकली भैरव झांकी

विज्ञापन
विज्ञापन
राजोरी। होली के उपलक्ष्य में शहर में सोमवार को भी धूमधाम से भैरवनाथ की झांकी निकाली गई। सुबह से ही नाबन मोहल्ला स्थित बाबा भैरवनाथ मंदिर में भक्तों का तांता लगना शुरू हो गया। दोपहर बाद तीन बजे पूजा-अर्चना के साथ झांकी निकलते ही शहर का वातावरण भक्तिमय हो गया। भैरवनाथ का नृत्य देखने और भैरव के हाथ से चिमटे की मार खाने के लिए मानो होड़ लगी हुई थी। महिलाएं, युवतियां, बच्चे सभी भैरव नृत्य देखने के लिए उमड़ पड़े। इस मौके पर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त थे। ढोल-नगाड़ों की थाप पर भैरव नाथ का वेश धारण किए युवा नृत्य करते शहर के सनातन धर्म सभा मंदिर से होते हुए मुख्य बाजार सिटी चौक से पुराने बस अड्डे में पहुंचे। पुराने बस अड्डे से झांकी वापस भैरव मंदिर में संपन्न हुई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें