फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: हवन में आहुतियां डालकर की सुख सुख-समृद्धि की कामना

विज्ञापन
विज्ञापन
खौड़ कैंप स्थित काली माता मंदिर में नव कुंडीय चंडी यज्ञ का समापन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ज्यौड़ियां। चैत्र नवरात्र पर खौड़ कैंप स्थित काली माता मंदिर में नव कुंडीय चंडी यज्ञ का वीरवार को समापन हुआ। धार्मिक कार्यक्रम में क्षेत्र में भक्ति, आस्था और आध्यात्मिक ऊर्जा का अद्भुत संगम देखने को मिला। यज्ञ सुबह नौ बजे विधिवत वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ। क्षेत्र से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने आहुतियां डालकर सुख-समृद्धि की कामना की। कथावाचक भूपिंदर शास्त्री ने श्रद्धालुओं को धर्म, सत्य और नैतिकता के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। उन्होंने बताया कि नवरात्र केवल पूजा-अर्चना का पर्व नहीं बल्कि आत्मशुद्धि, संयम और सकारात्मक विचारों को आत्मसात करने का भी अवसर है। उन्होंने समाज में आपसी भाईचारे, सद्भावना और नैतिक मूल्यों को सुदृढ़ करने पर विशेष बल दिया। मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन से वातावरण भक्तिमय बना रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें