संवाद न्यूज एजेंसी
अखनूर। संत शिरोमणि गुरु रविदास के 649वें प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में मंगलवार को शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा ज्याैड़ियां से शुरू हुई जो बोमाल, पन्नू चौक, निर्दोष चौक, अंबारां और दसकाल से होते हुए ताचड़वां में सम्पन्न हुई। यात्रा मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने फूलों की वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। खाने-पीने के स्टाल लगाए गए। इसमें सभी धर्मों और बिरादरियों के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। युवा मोटरसाइकिलों पर झंडे और धार्मिक निशान लेकर चल रहे थे। महिलाओं ने सत्संग और भजन-कीर्तन के माध्यम से वातावरण को पूरी तरह आध्यात्मिक बना दिया। विभिन्न क्षेत्रों से रविदास सभाएं भी एकत्रित हुईं। इनमें रविदास सभा अखनूर, बोमाल, खोड़, ताचड़वां, प्यान, गोधन और गोधन नाला की शोभायात्राएं शामिल रहीं। ताचड़वां में श्रद्धालुओं के लिए भंडारे लगाया गया। निर्दोष चौक पर विधायक मोहन लाल ने शोभायात्रा का स्वागत किया। उन्होंने पंज प्यारों को फूलमालाएं पहनाकर सम्मानित किया। इस माैके पर सेवा राम, अजय शिवगोत्रा, विक्रम सिंह, संजय कुमार, सुभाष चंद्र, सुनील कुमार, मनोज कुमार, डीएसपी केडी भगत, सेवानिवृत्त एडीसी रमेश चन्द्र, सेवानिवृत्त एक्सईएन रत्न लाल आदि उपस्थित रहे।