फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: शारदीय नवरात्र कल से मंदिरों में तैयारियां शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
बिश्नाह। सोमवार 22 सितंबर से शारदीय नवरात्र शुरू होने जा रहे हैं। इसके लिए मंदिरों में तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। बिश्नाह के प्राचीन शिव मंदिर के महामंडलेश्वर अनूप गिरी ने बताया कि शारदीय नवरात्र 22 सितंबर सोमवार से शुरू होकर एक अक्तूबर तक रहेंगे। एक अक्तूबर को महानवमी का आयोजन होगा। सोमवार को राहुकाल सुबह 7:30 से 9:00 बजे तक रहेगा। घर में पूजा का स्थान पूर्व दिशा या ईशान कोण में लकड़ी की चौकी पर मंडप बनाने के साथ लाल और चमकीला कपड़ा बिछाएं। मंडप तैयार होने के बाद कलश स्थापना करें। इसमें जल, गंध, पुष्प, अक्षत, सिक्के आदि डाल दें। कलश के ऊपर नारियल रख दें। चौकी के ऊपर माता की मूर्ति स्थापित करें। अनूप गिरी ने बताया कि घर में पूजा स्थल पर पीतल का स्वास्तिक रखें। नवमी के अवसर पर पूजा-पाठ करने के बाद हवन की विधि करें। कन्या पूजन के साथ नवरात्र का समापन करें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें