संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। संत कबीर के 507 वें निर्वाण दिवस पर शहर के वार्ड 17 स्थित कबीर मंदिर में धार्मिक कार्यक्रम करवाया गया। सद्गुरु कबीर सभा के इस कार्यक्रम में संगत ने आशीष प्राप्त किया। कार्यक्रम से अजीत सिंह की अगुवाई में पूजन किया गया। इसके उपरांत भक्तों ने संत्संग करते हुए गुरु की महिमा का बखान किया। अमृतसर (पंजाब) से आए पाठी दीनानाथ ने दोहो का वाचन किया। कार्यक्रम के अंत में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस मौके पर सद्गुरु सभा जम्मू-कश्मीर के चेयरमैन डॉ. गुरु दास भगत, महासचिव सोमनाथ भगत, जिला अध्यक्ष कठुआ प्रेम कृष्ण, भाजपा नेता तिलक राज भगत, राजकुमार, बलबीर राम, कैप्टन अंचल राम, चरण दास, मुख्तियार चंद, सुभाष चंद्र, बुआ दित्ता आदि मौजूद रहे।