जम्मू। महाशिवरात्रि पर पीरखो मंदिर में चार दिवसीय मेले का शनिवार को विधिवत शुभारंभ हो गया। मेले का आयोजन पर्यटन विभाग और पीरखो मंदिर प्रबंधन समिति की ओर से संयुक्त रूप से किया गया है। उद्घाटन समारोह में एडीसी अनुसूया जमवाल, विधायक युद्धवीर सेठी और मंदिर के महंत पीर राजिंदर नाथ सहित कई अतिथि उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत मंत्रोच्चार और दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। स्थानीय कलाकारों ने डोगरी गीतों और भजनों की भावपूर्ण प्रस्तुतियां देकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। भजनों के माध्यम से भगवान शिव की महिमा का गुणगान किया गया। 17 फरवरी को दंगल होगा। संवाद