फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: गुरु रविदास महाराज का 649वां प्रकाशोत्सव एक फरवरी को

विज्ञापन
विज्ञापन
- 28 जनवरी को कृष्णा नगर गुरुद्वारे से सजाया जाएगा भव्य नगर कीर्तन
विज्ञापन

जम्मू। ऑल जम्मू-कश्मीर गुरु रविदास सभा की ओर से कृष्णा नगर स्थित रविदास सभा में बैठक की गई। संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज के 649वां प्रकाशोत्सव पर्व को लेकर चर्चा हुई। सभा के संयोजक इंजीनियर आरसी भसीन की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में फैसला लिया कि प्रकाशोत्सव एक फरवरी को श्रद्धा के साथ मनाया जाएगा। इसके लिए 28 जनवरी को भव्य नगर कीर्तन सजाया जाएगा जो कृष्णा नगर गुरुद्वारे से शुरू होकर विभिन्न बाजारों से गुजरते गुरुद्वारा गुरु रविदास सभा बाहुफोर्ट में संपन्न होगा। श्रद्धालुओं को श्री श्री 108 स्वामी गुरदीप गिरि महाराज द्वारा सामाजिक व धार्मिक प्रवचन दिए जाएंगे और मुख्य कार्यक्रम एक फरवरी को कृष्णा नगर गुरुद्वारे में होगा। यहां प्रोफेसर सीएल शिवगोत्रा, एसएल कुंडल, राम सिंह, प्रो. जीएल थापा, जोगिंदर पॉल, कुलदीप फौजी, तरसेम लोच, शाम कलसी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें