फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: एलओसी से सटे टीटवाल के शारदा मंदिर में मनाया नवरात्र महोत्सव

विज्ञापन
विज्ञापन
बंगलुरू से आए 75 भक्तों के समूह ने किया हवन-पूजन
विज्ञापन

- प्रशासनिक अफसरों के साथ श्रद्धालुओं ने डाली पूर्णाहूति
अमर उजाला ब्यूरो

श्रीनगर। उत्तरी कश्मीर के सीमावर्ती जिले कुपवाड़ा के टीटवाल इलाके में एलओसी के पास किशनगंगा नदी के किनारे पर स्थित शारदा मंदिर में मंगलवार को नवरात्र महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। उत्सव की शुरुआत हिंदू नववर्ष (नवरेह) की परंपरा के रूप में पीले चावल और पके हुए आलू के पकवानों के साथ की गई। इसके बाद बंगलुरू से आए 75 भक्तों के एक समूह ने हवन-पूजन किया। डीसी कुपवाड़ा आयुषी सूदन, डीसी बारामुला मिंगा शेरपा और सेव शारदा कमेटी कश्मीर के अध्यक्ष रविंदर पंडिता के साथ अन्य श्रद्धालुओं ने हवन में पूर्णाहूति डाली। धार्मिक कार्यक्रम में डीआईजी विवेक गुप्ता, एसएसपी कुपवाड़ा शोभित सक्सेना, तहसीलदार करनाह और नागरिक प्रशासन के अन्य अधिकारी उपस्थित थे। दिन भर मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु माथा टेकने के लिए पहुंचते रहे। यह आयोजन मंदिर के निर्माण के एक वर्ष के सफल समापन का प्रतीक है। रविंदर पंडिता ने नवरेह और उगादि के अवसर पर शारदा अनुयायियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें