फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: लद्दाख से 3 महिलाओं सहित 357 यात्री करेंगे हज यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो/एजेंसी
विज्ञापन

जम्मू/लेह। लद्दाख के 357 हज यात्री इस साल हज करने के लिए जाएंगे। अधिकारियों ने बताया कि इनमें तीन महिलाएं भी शामिल हैं। पिछले साल की तुलना में इस साल हज यात्री थोड़े कम हैं। पिछले साल लद्दाख से 475 तीर्थयात्रियों ने हज किया था। हज 2024 के लिए आवेदन पिछले साल आमंत्रित किए गए थे और जनता की आसानी के लिए सक्षम प्राधिकारी द्वारा तारीखें भी बढ़ाई गई थीं। केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख की हज समिति के अध्यक्ष अली मजाज ने कहा कि कुल 357 आवेदन प्राप्त हुए थे और कोटा दिए जाने के बाद कार्यक्रम तय होने पर वे सभी हज करने के लिए रवाना होंगे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अधिकांश आवेदक कारगिल जिले से हैं। इस वर्ष कारगिल से 285 और लेह जिले से 72 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें 70 वर्ष से अधिक उम्र के चार व्यक्ति भी शामिल हैं। हज समिति लद्दाख की स्थापना के बाद से क्षेत्र के लिए कोटा बढ़ाया गया है। अध्यक्ष ने जम्मू-कश्मीर की हज समिति और प्रशासन की भी उनके सहयोग के लिए प्रशंसा की। क्योंकि लद्दाख तीर्थयात्रियों के लिए आरोहण बिंदु श्रीनगर में है। अभी कारगिल में पासपोर्ट केंद्र नहीं है, जिससे आवेदनकर्ताओं को सुविधाओं का लाभ उठाने के लिए लेह या श्रीनगर जाना पड़ता है। उन्होंने कहा कि पासपोर्ट केंद्र के लिए उच्च अधिकारियों से संपर्क किया गया है और उम्मीद है कि समस्या का समाधान हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें