फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: शिव में श्रद्धा अपार, पंजीकरण के लिए रातभर सड़क पर इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
टोकन के लिए लग रही शिवभक्तों की कतारें, बोले-व्यवस्था सुधारे प्रशासन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। टोकन और तत्काल पंजीकरण के लिए श्री अमरनाथ यात्रियों की कतारें लग रही हैं। श्रद्धालुओं को टोकन और तत्काल पंजीकरण के लिए परेशान होना पड़ रहा है। केंद्रीय महाजन सभा और जेडीए पार्क बाहू प्लाजा में रातें बितानी पड़ रही हैं। शिवभक्तों ने प्रशासन से व्यवस्था में सुधार की मांग की है।
दो दिन बाद टोकन मिला, फुटपाथ पर बिताई रात
केंद्रीय महाजन सभा के बाहर खड़े दिल्ली के सुनील ने कहा कि चार दिन से जम्मू में हैं। दो दिन बाद टोकन मिला। अब पंजीकरण के लिए लाइन में खड़े हैं। रात को परिवार समेत सभा के बाहर फुटपाथ पर रात गुजारी। वृद्ध और बच्चे भी हैं। परेशानी हो रही है। प्रशासन को व्यवस्था में सुधार करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंजीकरण के लिए सड़क पर काटी रात
गौरखपुर से आए अनित और अर्जुन ने कहा कि टोकन और पंजीकरण की व्यवस्था ठीक नहीं है। धूप में खड़ा रहना पड़ रहा है। जल्द पंजीकरण के लिए रात को सड़क पर बैठे रहे। वहीं, जेडीए पार्क में बैठे अर्चना और अरविंद ने कहा कि टोकन के लिए परेशान होना पड़ रहा है। प्रशासन व्यवस्था सुधारे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें