कुपवाड़ा। सेव शारदा कमेटी ने शारदा मंदिर टीटवाल (कश्मीर) में महाशिवरात्रि मनाई। पूजा के अलावा स्थानीय लोगों को परंपरा के अनुसार अखरोट का प्रसाद वितरित किया। धार्मिक कार्यक्रम में समिति के सदस्यों के अलावा बड़ी संख्या में स्थानीय लोग शामिल हुए। इसके अलावा शारदा पीठ पीओजेके में भी नागरिक समाज के सदस्यों ने अखरोट चढ़ाए। उन्होंने बर्फ से ढके शारदा पीठ से कश्मीरी हिंदुओं को मां का आशीर्वाद भेजा। सेव शारदा कमेटी कश्मीर रजि. के प्रमुख/संस्थापक रविंदर पंडिता ने कहा, शिवरात्रि पर पूरे समुदाय और नागरिक समाज को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं। संवाद