सांबा। जिले के पहाड़ी कस्बा सुंब के अंतर्गत आते धार्मिक स्थल गौरण में बाबा शिवो के दरबार में रविवार को आस्था का सैलाब उमड़ा। धार्मिक स्थल पर रविवार को मेला लगा। बाबा शिवो विकास कमेटी के प्रधान देश राज शर्मा ने बताया कि रविवार व मंगलवार के दिन यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु माथा टेकने पहुंचते हैं। कोरोना के बीच बाबा शिवो मंदिर के कपाट बंद कर दिए गए थे। जिला प्रशासन की अनुमति के बाद अब दोबारा से बाबाजी का दरबार में धार्मिक कार्यक्रम करवाए जा रहे हैं। रविवार को दिन भर प्रचंड गर्मी के बावजूद बड़ी संख्या में भक्तों ने माथा टेककर प्रभु का आशीर्वाद प्राप्त किया। मान्यता है कि बाबा के दरबार में जो काई सच्चे मन से मन्नत मांगता है वह पूर्ण होती है। जिन लोगों की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं वे बैंड-बाजों के साथ बाबा के दरबार में माथा टेकने पहुंचते हैं।