फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गो माता की सेवा से प्रसन्न होते हैं नंद गोपाल

विज्ञापन
मढ़ के लाहौरी चक गांव में भक्तों को कथा सुनाते कथावाचक।
विज्ञापन
दोमाना। मढ़ के लाहौरी चक गांव में साप्ताहिक श्रीमद्भागवत कथा के अंतिम दिन कथा वाचक मृदुल मोहन शास्त्री पौनी चक वालों ने कथा सुनाकर श्रद्धालुओं को प्रभु के चरणों से जोड़ा। इसमें प्रभु श्री हरिनारायण के अवतारों का वर्णन किया। कथावाचक ने प्रवचन किए कि भगवान श्रीकृष्ण के विवाह, सुदामा चरित्र, यदुवंशियों को दुर्वासा ऋषि का श्राप कि कथा सुनाई। शास्त्री जी ने कहा कि ऋषि-मुनियों का अपमान करने के कारण यदुवंशियों का पतन हो गया था, इसलिए भूल से भी साधु-संतों का तिरस्कार मनुष्य को नहीं करना चाहिए। कथा वाचक ने कहा कि गोमाता प्रभु श्रीकृष्ण को प्रिय है। गो माता की सेवा से भगवान प्रसन्न होते हैं। इस दौरान प्रभु श्रीकृष्ण का गुणगान किया गया, भजनों पर भक्तजन खूब झूमे। कथा के अंतिम दिन सुबह सबसे पहले हवन करवाया गया, जिसमें सभी ने पूर्णाहुति डाली। दोपहर को भंडारा भी लगाया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें