फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झिड़ी में वलून बिरादरी ने धूमधाम से मनाई मेल

विज्ञापन
विज्ञापन
दोमाना। मढ़ के झिड़ी स्थित बाबा दीयू और बुआ सजावती के देवस्थान पर बुधवार को वलून बिरादरी ने धूमधाम से मेल का आयोजन किया। यह देवस्थान करीब 300 साल पुराना है। बाबा दीयू ने इस जगह पर समाधि ली थी और तब से बिरादरी के लोग यहां हर वर्ष मेल मनाते हैं। बुधवार को कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में बिरादरी के लोगों ने पहुंचकर देवस्थान पर माथा टेका और बाबा दीयू के साथ बुआ सजावती का आशीर्वाद लिया। मेल सुबह नौ बजे शुरू हुई। सबसे पहले हवन करवाकर पूजा-अर्चना की गई। फिर भंडारा लगाया गया। देवस्थान के पुजारी शमशेर चंद ने बताया कि मेल में जलोत्रा बिरादरी के भी लोग हिस्सा लेते हैं और बिरादरी के जो लोग दूसरे राज्यों में रह रहे हैं वे भी यहां पहुंचकर बाबा का आशीर्वाद लेते हैं। इस दौरान बिरादरी की कार्यकारिणी कमेटी के बीच बैठक हुई। इसमें पदाधिकारियों ने सदस्यों से कहा की मेल के दौरान सभी लोग बच्चों को जरूर लेकर आएं, ताकि बच्चों को बिरादरी के समाजसेवी कार्यों और रणनीति के बारे में पता चल सके। साथ ही आपसी जान-पहचान बड़े। मौके पर शमशेर चंद, बुआदित्त, यशपाल, मोहिंदर लाल, मदन लाल, रामलाल, शामलाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें