फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: तारा चढ़ने के साथ बाजारों में लौटी रौनक

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। तारा चढ़ने के साथ शुभ कार्यों के शुरू होने से शुक्रवार को बाजारों में रौनक लौटी है। इसके साथ शादी विवाह का सीजन भी शुरू हो गया। तारा दिसंबर के मध्य तक चढ़ा रहेगा, जिससे सभी शुभ कार्य किए जाएंगे। खासतौर पर विवाहों के सीजन को कैश करने के लिए दुकानदारों ने भी पूरी तैयारी की है। इसमें ग्राहकों को लुभाने के लिए कपड़े, आदि में आकर्षक छूट दी जा रही है।
विज्ञापन

पुराने शहर के सिटी चौक, पुरानी मंडी, लिंक रोड, राज तिलक रोड, पक्का डंगा, सिटी चौक सहित गांधीनगर, शास्त्रीनगर, तालाब तिल्लो, जानीपुर, आदि बाजारों में पिछले दिनों के मुकाबले शुक्रवार को अधिक भीड़ रही। इसमें कपड़ा, रेडीमेड, स्वर्ण बाजार में रौनक बढ़ी। आगामी दिनों में भी बाजारों में खरीदारों की भीड़ बढ़ने की उम्मीद है। रात आठ बजे तक शहर के प्रमुख बाजारों में लोग खरीदारी में व्यस्त रहे। दिसंबर के शुरू में कई शादियां हैं, जिसके लिए खरीदारी जोरशोर से चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें