फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह दिन बाद जम्मू- कठुआ मार्ग पर चली बसें लोगों ने राहत की सांस

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। जम्मू-कठुआ रूट पर छह दिन बाद रविवार को यात्री बसें चलीं। यात्री बसों के चलने से आम लोगों ने राहत की सांस ली। सरोर टोल प्लाजा के खिलाफ जम्मू-कठुआ बस यूनियन हड़ताल पर थी। रविवार को शहर के बस स्टैंड से कठुआ के लिए सामान्य रुप से बसें चलीं। त्योहारी सीजन को देखते हुए यूनियन ने 10 दिनों तक अपनी हड़ताल को स्थगित किया है। जम्मू-कठुआ बस एसोसिएशन के अध्यक्ष कुलदीप सिंह ने कहा कि प्रशासन के आश्वासन के बाद हड़ताल स्थगित की गई है। अगर सरकार ने हमारी मांगों पर गौर नहीं किया तो वह दोबारा हड़ताल पर जाएंगे। रविवार को बस स्टैंड से नियमित रूप से बसें चलीं। इस दौरान अधिकांश बसें यात्रियों से खचाखच भरीं थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें