फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेडर्स फेडरेशन देगी राशन, ऑक्सीजन और दवाइयां

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। कोरोना काल के बीच जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए वेयर हाउस ट्रेडर्स फेडरेशन नेहरू मार्केट ने हाथ आगे बढ़ाया है। फेडरेशन के कार्यालय में राशन, दवाई और आक्सीजन वार रूम स्थापित किया है। अध्यक्ष दीपक गुप्ता ने वीरवार को प्रेसवार्ता में बताया कि कोरोना काल में लगातार जारी कोविड कर्फ्यू, संक्रमित मामलों का लगातार आना और यहां पर मृत्यु दर ज्यादा होने से लोग परेशान हैं। जम्मू के अस्पतालों में मरीजों को बेड नहीं मिल रहे। ऑक्सीजन के लिए भी लोगों को भटकना पड़ता है। दवाइयों की भी कमी है। ऐसे में फेडरेशन के ऑक्सीजन, राशन और दवाइयों का वार रूम तैयार किया है। 100 ऑक्सीजन सिलिंडर, पांच बीआईपीएपी मशीनें, पांच ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर्स और पर्याप्त संख्या में ऑक्सीजन फ्लो मीटर भी उपलब्ध करवाए गए हैं। जिन जरूरतमंद लोगों को राशन की कमी है। वे भी वार रूम से राशन ले सकते हैं। इस मौके पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष अभिमन्यु गुप्ता, उपाध्यक्ष शाम लाल लंगर महासचिव विशाल गुप्ता और सचिव अमित गुप्ता आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें