जम्मू। चतुर्थ श्रेणी पदों के लिए जेकेएसएसबी के ऑनलाइन पोर्टल पर पंजीकरण का आंकड़ा 4,46,810 पहुंच गया है। 10 जुलाई से ऑनलाइन आवेदन जमा करने की शुरुआत के बाद 2,31,630 उम्मीदवारों ने पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन जमा करने की प्रक्रिया पूरी कर ली है। साथ ही अकाउंट असिस्टेंट के पदों के लिए 60,630 आवेदन ऑनलाइन जमा किए गए हैं। जम्मू और कश्मीर सेवा चयन बोर्ड ने विभिन्न विभागों में 8575 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की है। बोर्ड ने उम्मीदवारों की सुविधा के लिए श्रीनगर और जम्मू में दो-दो हेल्पलाइन भी शुरू की है।