फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चतुर्थ श्रेणी पदों के लिए पंजीकरण का आंकड़ा 1.91 लाख पहुंचा

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। जेकेएसएसबी के ऑनलाइन पोर्टल पर चतुर्थ श्रेणी पदों की भर्ती के लिए पंजीकरण करवाने वाले उम्मीदवारों की संख्या सोमवार को 1,91,810 हो गई है। 10 जुलाई से पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू होने के बाद से 99,910 उम्मीदवारों ने चतुर्थ श्रेणी के पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन जमा करने की प्रक्रिया पूरी कर ली है। जेकेएसएसबी ने विभिन्न विभागों में जिला/मंडल/केंद्र शासित प्रदेश कैडर के लिए 8575 पदों का विज्ञापन जारी किया है। इसके तहत जम्मू-कश्मीर चतुर्थ श्रेणी (विशेष भर्ती) नियमावली, 2020 के प्रावधानों के अनुसार नियुक्ति की जाएगी। वहीं सेवा चयन बोर्ड ने आवेदकों की सुविधा के लिए श्रीनगर और जम्मू में दो हेल्पलाइन शुरू की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें