फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: पहलगाम मार्ग से यात्रा के लिए 1448 व बालटाल से 1341 भक्तों का पंजीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
- अमरनाथ यात्रा को लेकर शिवभक्तों में उत्साह, कुल 2789 श्रद्धालुओं का पंजीकरण, 3800 टोकन दिए
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

जम्मू। बाबा बर्फानी के दर्शन करने के लिए प्रतिदिन श्रद्धालु जम्मू पहुंच रहे हैं। श्रद्धालुओं में भारी उत्साह व्याप्त है। शहर में हर तरफ बम-बम भोले के जयकारे लग रहे हैं। जम्मू के पांच पंजीकरण केंद्रों में 2789 भक्तों का पंजीकरण हुआ। इसमें बालटाल मार्ग से यात्रा करने के लिए 1341 और पहलगाम मार्ग के लिए 1448 भक्तों ने पंजीकरण करवाया। वहीं 3800 भक्तों टोकन ले चुके हैं।

शिवभक्तों को एक और दो जुलाई के लिए कुल 3800 टोकन दिए गए हैं। एक जुलाई के लिए 2500 टोकन दिए गए, जिसमें पहलगाम मार्ग के लिए 1250 और बालटाल मार्ग के लिए 1250 टोकन शामिल रहे। वहीं दो जुलाई के लिए 1300 टोकन दिए गए। इसमें पहलगाम के मार्ग के लिए 100 और बालटाल मार्ग के लिए 1200 टोकन शामिल हैं। आम जनता के लिए तीन पंजीकरण केंद्र बनाए गए हैं। महाजन हाल में बालटाल मार्ग के लिए 487 और पहलगाम के लिए 361 भक्तों का पंजीकरण का हुआ। वैष्णवी धाम में बालटाल मार्ग के लिए 295 और पहलगाम के लिए 477, पंचायत भवन में बालटाल मार्ग के लिए 360 और पहलगाम मार्ग के लिए 369 भक्तों का पंजीकरण किया गया। वहीं साधुओं के लिए गीता भवन में बालटाल के लिए 56 और पहलगाम के लिए भी 92 पंजीकरण हुआ। श्रीराम मंदिर में बालटाल के लिए 143 और पहलगाम मार्ग के लिए 149 साधुओं का पंजीकरण हो पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्यादा देर कतारों में खड़े होने से हो रही धक्कामुक्की
श्रद्धालु रात को ही कतारों में लग जाते हैं ताकि पंजीकरण जल्द से जल्द हो सके, लेकिन पंजीकरण और टोकन के लिए उन्हें दो से तीन दिन का इंतजार करना पड़ रहा है। श्रद्धालु कृष्णा ने बताया कि काफी समय तक कतार में खड़े रहने से धक्कामुक्की हो रही है। प्रशासन को जल्द से जल्द टोकन मुहैया करवाने चाहिए ताकि भीड़ जमा न हो। हम सरकार से आग्रह करना चाहते हैं कि ऐसी व्यवस्था बनाई जाए ताकि श्रद्धालुओं को परेशानी न आए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें