फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: पंजीकरण केंद्रों में पहुंच रहे यात्री, चीची माता मंदिर में बनाए 155 कार्ड

Mon, 01 Jul 2024 06:15 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सांबा। जिले में श्री अमरनाथ जाने वाले यात्रियों के लिए दो पंजीकरण केंद्र बनाए गए हैं। इसमें यात्रियों के आरएफआइडी कार्ड बनाए जाते हैं, ताकि यात्रियों को कोई परेशानी न हो।
विज्ञापन

अधिकतर यात्री लखनपुर, कठुआ और नोनाथ से कार्ड बनवा रहे हैं। इसके बाद समय न मिलने पर चीची माता मंदिर में पहुंचकर कार्ड बनवा रहे हैं। यात्री शिव दुग्गल, नितिन, राज प्रीत सिंह, निशा शर्मा, शशी वाला आदि ने कहा कि उन्हें जम्मू कश्मीर के लोगों व जम्मू-कश्मीर शासन का काफी प्यार मिला है। जम्मू कश्मीर के प्रवेशद्वार लखनपुर से लेकर सांबा जिला तक उन्हें किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं रही, वे आज सांबा जिले के चीची माता मंदिर पहुंचे और यहां से अपने कार्ड बनवाए हैं। साथ ही लंगर भी ग्रहण किया है। यात्रियों के अनुसार वे बिना किसी भय से बाबा के दर्शन के लिए घर से निकले हैं। उन्हें बाबा भोलेनाथ पर पूरी आस्था है। चीची माता मंदिर में बनाए केंद्र में कुल 155 यात्रियों के कार्ड बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें