फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर: छह महीने से अटकी भर्ती परीक्षाएं, अब सितंबर से शुरू होने की उम्मीद

Tue, 08 Aug 2023 05:28 PM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

फरवरी-मार्च में अंतिम बार जेकेएसएसबी ने भर्ती परीक्षा करवाई थी। इसके बाद से परीक्षा अटकी है। इसका कारण विवादित कंपनी एपटेक के खिलाफ जम्मू-कश्मीर हाईकोर्ट में मामला विचाराधीन है।
विज्ञापन
परीक्षा - फोटो : RSMSSB Forest Guard Exam
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छह महीने से पांच हजार से अधिक पदों पर अटकी भर्ती परीक्षा फिर शुरू होने की उम्मीद है। जम्मू-कश्मीर सेवा चयन बोर्ड (जेकेएसएसबी) सितंबर से प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी में है। इसके संकेत मुख्य सचिव अरुण कुमार मेहता ने बयान में दिए थे, जिसमें उन्होंने सितंबर से भर्ती परीक्षा को शुरू करने की बात कही है।

विज्ञापन


फरवरी-मार्च में अंतिम बार जेकेएसएसबी ने भर्ती परीक्षा करवाई थी। इसके बाद से परीक्षा अटकी है। इसका कारण विवादित कंपनी एपटेक के खिलाफ जम्मू-कश्मीर हाईकोर्ट में मामला विचाराधीन है। फिलहाल सुनवाई चल रही है और उम्मीद जताई जा रही है कि सितंबर से भर्ती परीक्षा प्रक्रिया बहाल हो पाएगी।

जेकेएसएसबी के उम्मीदवार लंबे समय से ठप भर्ती प्रक्रिया को शुरू करने की गुहार लगा रहे है। जेकेएसएसबी से जुड़े अधिकारी ने कहा कि हमने तैयारी सितंबर के लिए कर ली है। सरकार प्रतिदिन मामले पर नजर रखे है। उम्मीदवार परेशान हैं, लेकिन इस बार परीक्षाएं शुरू होंगी तो किसी तरह का विवाद नहीं होगा। जेकेएसएसबी ने फाइनांस अकाउंट असिस्टेंट के 900 से अधिक, वन विभाग में सात सौ से अधिक पद सहित अन्य विभागों के पदों पर भर्ती परीक्षा करवानी है। ब्यूरो

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें