रियासी। अरनास पुलिस ने छह घंटे में लापता नाबालिग को बरामद करने के साथ ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। तहसील अरनास के एक ग्रामीण ने पुलिस में 12 फरवरी को रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। इसमें बताया था कि दो फरवरी की मध्यरात्रि से 13 वर्षीय बेटी घर से लापता है। काफी खोजबीन के बाद जानकारी नहीं मिलने पर शिकायत दी है। एसआई बाबू राम और हेड कांस्टेबल गुरमीत सिंह की टीम ने एक स्थान पर छापा मार कर नाबालिग को बरामद करने के साथ ही उसे बरगला कर ले जाने वाले अलताफ हुसेन को भी गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, औपचारिकता पूरी करने के बाद नाबालिग को परिजनों के हवाले कर दिया। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।