फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहली बार अप्रैल में देश-दुनिया से जुड़े लद्दाख के कई गांव

विज्ञापन
विज्ञापन
लेह। पांच से छह माह तक देश-दुनिया से कटे रहे वाले लद्दाख के दूरदराज कई गांवों को पहली बार अप्रैल माह में सड़क संपर्क मिल गया है। प्रोजेक्ट विजयक के तहत बॉर्डर रोड आर्गेनाइजेशन ने लद्दाख के कारगिल जिले में कई दर्रों को इस बार अप्रैल के मध्य में ही खोलने का रिकॉर्ड बना लिया है। ऐसा पहली बार हुआ है जब अप्रैल का दूसरा पखवाड़ा शुरू होने के दौरान दूरदराज गांवों को देश-दुनिया से जोड़ दिया गया है। उत्तरी कमान ने अपने ट्विटर हैंडल पर तस्वीरें साझा कर लिखा है कि यह दृढ़संकल्प का उल्लेखनीय उदाहरण है। पहली बार कारगिल के दूरदराज के गांवों को जोड़ने वाले दर्रों से बर्फ हटाने का काम पूरा कर लिया गया है। ऐसा अप्रैल के मध्य से पहले कभी नहीं हुआ। प्रोजेक्ट विजयक के तहत बीआरओ का अमला तमाम चुनौतियों के बावजूद कई दिनों से सड़क संपर्क बहाली में लगा हुआ था। इससे पूर्व जोजिला दर्रे से बर्फ हटाकर श्रीनगर-लेह नेशनल हाईवे को भी इस बार पहले खोलने में सफलता हासिल की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें