जिले के चुरुथु सुरूकोट और काकरा जुड्डी बी की घटनाएं
संवाद न्यूज एजेंसी
रियासी। जिले में दो घटनाओं में एक युवती सहित एक किशोर चिनाब नदी में बह गए हैं। दोनों का अभी तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है।
पहला मामला चुरुथु सुरूकोट इलाके का है। सोमवार सुबह जमीला बानो (20) पुत्री अब्दुल रशीद पहाड़ी पर अन्य लड़कियों के साथ घास काट रही थी। इस दौरान पैर फिसलने से वह चिनाब में गिर गई और पल भर में ही आंखों से ओझल हो गई। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने तलाश शुरू की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिल पाया।
दूसरा मामला काकरा जुड़डा बी गांव का है। अमरीक सिंह (15) पुत्र शंकर सिंह एक व्यक्ति के अंतिम संस्कार में हिस्सा लेने के लिए ग्रामीणों के साथ चिनाब नदी के किनारे गया था। संस्कार के बाद अमरीक दरिया में नहाने के लिए उतरा और तेज बहाव में बह गया। गौरतलब रहे कि मौजूदा समय में चिनाब नदी का जलस्तर काफी बड़ा हुआ है। देर शाम तक दरिया में बहे युवती व किशोर का कुछ पता नहीं चल पाया है। दोनों की तलाश परिजन और ग्रामीण कर रहे हैं। सलाल डैम को इस संबंध में सूचित कर दिया गया है।