रियासी।अगार बल्लियां स्कूल में शिक्षकों की मौजूदगी में पौधे लगाते विधार्थी।फोटो,संवाद।
- फोटो : mathura
रियासी। युवा सेवाएं व खेल विभाग की तरफ से निदेशक अनुराधा गुप्ता के निर्देश पर दो दिवसीय पौधरोपण अभियान चलाया गया। शनिवार को जिला अधिकारी तरसेम सिंह की देखरेख में कई सरकारी स्कूलों के प्रांगण में विभिन्न किस्मों के पौधे लगाए। विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने शिक्षकों की मौजूदगी में पौधरोपण किया। शिक्षकों ने विद्यार्थियों को घरों के आसपास भी पौधे लगाने को प्रेरित किया। दो दिन में लगभग एक हजार पौधे स्कूलों में लगाए गए। संवाद