खाली पड़ा हुआ नगर का मुख्य बाज़ार।
- फोटो : AMAR UJALA
रियासी। लॉकडाउन के अंतिम दिन मंगलवार को नगर के मुख्य बाजार पूरी तरह से सुनसान तथा खाली रहे। कोरोना के केस देश में और ज्यादा आने के बाद लोगो को पहले ही पता था कि लॉकडाउन के दिनों में बढ़ोतरी हो सकती है। मंगलवार सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देश को संबोधन के बाद लोगो ने इस का फैसला किया। ज़िला में अभी तक कोरोना पॉजिटिव का कोई केस सामने नही आया है। ज़िला में आने वाले सभी सड़क मार्गों को बंद कर दिया गया है विशेष अनुमति वाले वाहनों को ही जाने दिया जा रहा है। अंतर ज़िला के वाहन सीमा के अंदर नही आने दिए जा रहे है। उन सभी पैदल मार्गों पर ग्रामीणों की मदद से निगाह रखी जा रही है जहां से चल कर पहुंचा जा सकता है। ज़िला उपयुक्त इंदु कँवल चिब ने बाहरी कर्मचारियों के कार्यालय आने पर भी रोक लगा दी है।