फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: नाग देवता मेले में गायकों ने डोगरी भजनों से बांधा समा

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायत सुरजनधार में तीन दिवसीय मेले के दूसरे दिन शनिवार को सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रियासी। तहसील भमाग की पंचायत सुरजनधार में तीन दिवसीय श्री नाग देवता मेले के दूसरे दिन शनिवार को सांस्कृतिक और रंगारंग कार्यक्रम हुए। शनिवार दोपहर को मेले में आने वाले लोगों ने देव स्थान पर माथा टेका।
विज्ञापन

मेले में स्कूलों के स्थानीय बच्चे भी पहुंचे जिन्होंने कार्यक्रम के साथ ही ग्रामीण स्तर पर लगाई हुई दुकानों पर बनने वाले विभिन्न प्रकार के व्यंजनों का लुत्फ उठाया। शनिवार को दूसरे दिन मेले में पहुंचे युवा गायक मोहन ठाकुर, जीवन पहाड़ी, सोनू सूफी, प्रदीप भगत, सुभाष भरमानु, बाबू राम, अशोक कुमार, राकेश कुमार ने प्रस्तुति दी। गायकों ने एक से बढ़ कर एक हिंदी, पंजाबी और डोगरी भजन गाए। कार्यक्रम के दौरान डीडीएस सर्राफ सिंह नाग और भाजपा नेता बलदेव राज शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनका पगड़ी पहनाकर और माता की चुनरी भेंटकर स्वागत किया गया। रविवार को मेले में विशाल वार्षिक दंगल का आयोजन होगा। इसमें प्रदेश के अलावा बाहरी राज्यों के पहलवान हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें