फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: रियासी रेंजर्स बना सलाल प्रीमियर लीग टी20 क्रिकेट चैंपियन

Fri, 17 May 2024 02:50 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
फाइनल मुकाबले में ज्योतिपुरम इलेवन को 87 रनों से दी शिकस्त, धर्मेंद्र बने मैन आफ द मैच
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रियासी। एनएचपीसी के अधिकारिक क्षेत्र ज्योतिपुरम में जारी सलाल प्रीमियर लीग रात्रि टी20 क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन हो गया। रियासी रेंजर्स ने फाइनल में ज्योतिपुरम इलेवन को 87 रनों से हरा कर खिताब अपने नाम किया है। बेहतरीन प्रदर्शन के लिए धर्मेंद्र को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन

पहले बल्लेबाजी करते हुए रियासी रेंजर्स की टीम ने 18.3 ओवर में 170 रन बनाए और जीत के लिए 171 रन का लक्ष्य दिया। इसमें बल्लेबाज विवेक ने 36 गेंद पर 56 व गोकुल ने 26 गेंद पर 50 रन बनाए। ज्योतिपुरम की तरफ से शुभम ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3.3 ओवर में मात्र 11 रन देते हुए पांच विकेट झटके। लक्ष्य का पीछा करते हुए ज्योतिपुरम इलेवन की टीम के बल्लेबाज टिक कर नहीं खेले और टीम पंद्रह ओवर में सिर्फ 83 रन बना सकी। बल्लेबाज अजीत ने 46 और रवि ने 17 रन बनाए। रियासी रेंजर्स के गेंदबाज धर्मेंद्र ने चार ओवर में ग्यारह रन दे कर पांच व राजिंदर ने नौ रन दे कर तीन विकेट हासिल किए। मैच में बेहतरीन गेंदबाजी करने वाले रियासी रेंजर्स के धर्मेंद्र को मैन ऑफ द मैच, जबकि इसी टीम के बल्लेबाज राजिंदर को प्रतियोगिता में सब से ज्यादा 415 रन बनाने व पांच विकेट लेने के लिए प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया। सब से ज्यादा बारह विकेट लेने वाले शुभम बेहतरीन गेंदबाज चुने गए। प्रतियोगिता के समापन पर सलाल पावर स्टेशन प्रमुख महाप्रबंधक प्रभारी अनीष गौरहा ने महाप्रबंधक विद्युत जितेंद्र कुमार,महाप्रबंधक ईएंडसी सत्यवान, महाप्रबंधक विद्युत पूनम झा की मौजूदगी में विजेता टीम को ट्राफी देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में कुल आठ टीमों ने हिस्सा लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें