रामलीला मैदान ज्योतिपुरम में सलाल प्रीमियर लीग रात्रि क्रिकेट प्रतियोगिता जारी
खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले, खिलाड़ियों ने दिखाया दम
संवाद न्यूज एजेंसी
रियासी। सलाल प्रोजेक्ट के अधिकारिक क्षेत्र ज्योतिपुरम के स्थानीय रामलीला मैदान में सलाल प्रीमियर लीग रात्रि क्रिकेट प्रतियोगिता जारी है। मंगलवार को सेमीफाइनल मैच खेले गए। इसमें रियासी रेंजर्स और ज्योतिपुरम ने मुकाबले जीत का फाइनल का टिकट करवाया है। अब दोनों टीमों के बीच खिताबी भिड़ंत होगी।
पहले मैच में रियासी रेंजर्स की टीम ने टास जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए बल्लेबाज राजिंदर की तरफ से मात्र 57 गेंद में बनाए गए 194 रनों की मदद से पंद्रह ओवर में दो विकेट पर 265 रन बनाए। इसके अलावा बल्लेबाज विवेक ने भी 67 रनों की पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करते हुए एनएचपीसी की पूरी टीम 13.4 ओवर में 148 रन ही बना सकी। इसमें बल्लेबाज रमेश तिवारी ने सबसे ज्यादा 38 रन बनाए। रियासी रेंजर्स की तरफ से गेंदबाज यूनिस ने चार, दीपक सिंह ने तीन व गोकुल ने दो विकेट लिए हासिल किए।
दूसरे मैच में ज्योतिपुरम की टीम ने ध्यानगढ़ इलेवन को सात विकेट से हराया। ध्यानगढ़ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ विकेट के नुकसान पंद्रह ओवर में 168 रन बनाए। इसमें बल्लेबाज कनु बाली ने 50 व आसीम नदीम ने 39 रन बनाए। ज्योतिपुरम की तरफ से गेंदबाज पंकज, शिवम व विपिन ने दो-दो विकेट प्राप्त किए। लक्ष्य का पीछा करते हुए ज्योतिपुरम की टीम ने 11.1 ओवर में तीन विकेट खो कर जीत हासिल की। बल्लेबाज पंकज ठाकुर ने 22 गेंदों में 70 रनों की शानदार पारी खेली। गेंदबाज केवल ने दो विकेट लिए। पहले मैच के लिए राजिंदर को मैन आफ द मैच मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर राकेश रंजन व दूसरे मैच के लिए पंकज ठाकुर को मैन आफ द मैच महाप्रबंधक विद्युत सत्यवान ने ट्राफी दे कर सम्मानित किया।