फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: वॉलीबाल, कबडडी, खो-खो में छाईं हायर सेकेंडरी रियासी की बेटियां

Fri, 17 May 2024 02:42 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुईं गर्ल्स अंडर-17 की जोनल स्तरीय अंतर स्कूल खेल प्रतियोगिताएं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रियासी। स्थानीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में जोनल स्तरीय अंतर स्कूल खेल प्रतियोगिताएं जारी हैं। वीरवार को हायर सेकेंडरी स्कूल रियासी की छात्राओं ने दम दिखाया है। अंडर-17 वॉलीबाल के मुकाबले में हायर सेकेंडरी रियासी ने कैंबल डंगा को 3-0 से हराया।
विज्ञापन

कबडडी में हायर सेकेंडरी स्कूल रियासी ने ग्रा बरयोतरा को 21-18 से शिकस्त दी। खो-खो में भी हायर सेकेंडरी स्कूल रियासी ने हाई स्कूल सीढ़ा को हराया। अंडर-14 वॉलीबाल मुकाबले में हाई स्कूल कैंबल डंगा ने जीत हासिल की। कबड्डी में मिडिल स्कूल पैंथल ने अगार बल्लियां को 25-14 से हराया। खो-खो में मिडिल स्कूल सेरी भंगाल ने हाई स्कूल भागा को हराया। वीरवार को जोनल शिक्षा अधिकारी ओम प्रकाश मुख्य अतिथि थे। इस मौके पर जेडपीईओ आशा देवी, देवेंदर कौर, अंजली शर्मा, अशोका कुमारी, संजीव कुमार, दानिश सिंह, सुरेंद्र सिंह, प्रदीप कुमार, अरुण देव, मोहम्मद रियाज, ज्योति शर्मा, गौतम कुंडल, जुगल कुमार, अंजन शर्मा, नेहा शर्मा, मधु रानी, मिनाक्षी शर्मा, किरन देवी, साक्षी गनदोतरा, राजन कुमार, आशीष कुमार, शमीम अख्तर, सुरभी अंथाल, सपना देवी, ऊषा देवी, प्रिया शर्मा, विरेंद्र शर्मा और साहिल शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें