जिला प्रीमियर लीग टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता जारी
संवाद न्यूज एजेंसी
रियासी। खराब मौसम के चलते करीब एक सप्ताह बाद स्थानीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में दोबारा से जिला प्रीमियर लीग टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू हुई। शनिवार को खेले गए मैच में नृसिंह क्रिकेट क्लब सलाल ने साइलांझन राजपूत क्रिकेट क्लब को दस विकेट के करारी शिकस्त दी।
साइलांझन क्लब ने टास जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पूरी टीम 19.3 ओवर में 116 रन पर आउट हो गई और जीत के लिए 117 रन का लक्ष्य दिया। इसमें बल्लेबाज कुशल ने 38, अरुण ने 31 और पंजाबी ने 12 रन का योगदान दिया। नृसिंह क्लब सलाल के गेंदबाज अशोक राजपूत ने तीन जबकि विकास, सरफराज व प्रदीप ने भी दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए सलाल की टीम के दोनों ओपनर बल्लेबाजों ने बेहतरीन बल्लेबाजी की व अपनी टीम को बिना कोई विकेट खोए हुए पारी के 13.2 ओवर में मैच जीता दिया। बल्लेबाज असलम ने शानदार नाबाद 73 और रोहित ने 30 रन बनाए। बेहतरीन प्रदर्शन के लिए असलम को मैन आफ द मैच चुना गया।