फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: बीस मिनट की मुसलाधार बारिश से थमा जनजीवन

Fri, 06 Sep 2024 04:42 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
दुकानदारों और शहर में काम के लिए आए लोगों को करना पड़ा समस्या का सामना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रियासी। जिले में शाम को करीब 20 मिनट तक हुई मुसलाधार बारिश से जहां जनजीवन थम गया है। वहीं, इसके बाद चली ठंडी हवाओं से मौसम सुहावना रहा। इससे उमस से परेशान लोगों को काफी राहत मिली है।
वहीं, 20 मिनट तक बारिश के दौरान शहर में खरीदारी के लिए आए लोग फंस गए। दुकानदारों को भी सामान समेटने का मौका नहीं मिली। इससे उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। जानकारी के अनुसार वीरवार सुबह से दोपहर तक मौसम साफ रहा। इस दौरान तेज धूप की वजह से उमस ने खासा परेशान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोपहर बाद साढ़े तीन बजे हल्की ठंडी हवाएं चलना शुरू हुईं और साथ ही मुसलाधार बारिश शुरू हो गई। इससे दुकानदारों को सामान तक समेटने तक का मौका नहीं मिला है। बाजारों में आए लोग भी दुकानों के किनारे बारिश से बचने का प्रयास करते नजर आए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें