फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: अतिरिक्त यात्री वाहन सुविधा नहीं मिलने पर भड़के विद्यार्थी

Tue, 06 Aug 2024 06:26 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी-कटड़ा मार्ग बंद कर जिला प्रशासन और विभाग के खिलाफ की नारेबाजी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रियासी। वाहन सुविधा नहीं मिलने पर डेरा बाबा, पब्बर और कांजली के विद्यार्थियों का गुस्सा फूट गया। उन्होंने सोमवार सुबह सिंबल चोया में रियासी-कटड़ा मार्ग जाम कर जिला प्रशासन और परिवहन विभाग के खिलाफ जोरदार नारेबाजी कर रोष जताया।
ग्रामीण क्षेत्रों से शहर स्थित राजकीय हायर सेकेंडरी स्कूलों व डिग्री कॉलेज में पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों ने बताया कि बस सेवा सोमवार को नहीं आई है। यह ग्रामीण क्षेत्रों के लिए सुबह के समय एकमात्र सुविधा है। छात्र काफी समय से अतिरिक्त बस सेवा शुरू करने की मांग कर रहे हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। करीब तीन घंटे तक मार्ग बंद रहा, जिस कारण दोनों तरफ वाहनों की कतारें लगी रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इस संदर्भ में डीसी से भी मिल चुके हैं। उन्होंने जल्द ही परमिट को जारी करने का आश्वासन दिया था। तहसीलदार व एआरटीओ ने भी आश्वासन दिया था। प्रदर्शन की सूचना के बाद मौके पर पहुंचे एसएचओ ने धरना बंद करवाने का प्रयास किया। इस पर छात्र भड़क गए। धरने के दौरान प्रशासन का कोई भी अधिकारी नहीं पहुंचा। इसके बाद छात्र वहां से चले गए। साथ ही दो-तीन दिन में समस्या का समाधान नहीं होने पर फिर से प्रदर्शन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें