फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: बिजली की अघोषित कटौती पर तलवाड़ावासी नाराज

Sun, 28 Jul 2024 02:36 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
डेढ़ घंटा पौनी मार्ग बंद कर विभाग के खिलाफ दिया धरना, की नारेबाजी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रियासी। बिजली की अघोषित कटौती से परेशान तलवाड़ा के लोगों का गुस्सा शनिवार को फूट गया। उन्होंने शाम के समय डेढ़ घंटा पौनी मार्ग पर चिनाब दरिया पर बने पुल को बंद कर विभाग के खिलाफ धरना-प्रदर्शन किया।
शाम को बड़ी संख्या में ग्रामीण जीरो मोड़ में इकट्ठा हुए और रोष रैली निकाल कर बारादरी पुल पर पहुंचे। यहां पर रोड बंद कर विभाग के खिलाफ नारेबाजी की और धरना दिया। मार्ग बंद होने पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

धरने में शामिल देव राज खजूरिया, तारिक भट्ट और कुलदीप कुमार ने बताया कि विभाग समस्या की तरफ कोई ध्यान नहीं दे रहा है। ग्रामीण रोजाना समस्या से जूझ रहे हैं। उमस के कारण लोगों का जीना मुहाल हो गया है। मौके पर पहुंचे विभाग के एक्सईएन राकेश रैना ने बताया कि तलवाड़ा लाइन में फॉल्ट है, जिसकी जांच की जा रही है। कुछ खंबे बदलने की जरूरत है, जिस पर काम जारी है। जल्द ही समस्या हल होगी। लोगों ने दो दिन में समस्या हल नहीं होने पर दोबारा से धरना देने और मार्ग बंद करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें