फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: नमाज अदा करने से पहले पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी

Tue, 18 Jun 2024 04:55 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
आतंकी हमले के विरोध में आधार शिविर रनसू के शिवम द्वार से निकाली रोष रैली
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पौनी। बकरीद की नमाज अदा करने से पहले मुस्लिम समुदाय के लोगों में पाकिस्तान और आतंकियों के खिलाफ काफी रोष दिखाई दिया। उन्होंने आधार शिविर रनसू के मुख्य शिवम द्वार से रोष रैली निकाली और पाकिस्तान के खिलाफ जोरदार नारेबाजी भी की है।
विज्ञापन

सोमवार सुबह ईद की नमाज को पढ़ने से पहले मुस्लिम समुदाय के लोग श्री शिवखोड़ी धाम के आधार शिविर रनसू स्थित मुख्य शिवम द्वार के पास एकत्र हुए। वहां से होटल तक रोष रैली निकाल कर कंडा में श्रद्धालुओं की बस पर हुए आतंकी हमले के विरोध में पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी की गई। इसके बाद उन्होंने स्थानीय मस्जिद में नमाज अदा की। साथ ही आपसी भाईचारा व धार्मिक सौहार्द बनाए रखने की अपील की गई। एक-दूसरे को पर्व की मुबारकबाद भी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें