नववर्ष पर 38337 भक्तों ने भोले के दरबार में हाजिरी लगा प्राप्त किया आशीर्वाद
संवाद न्यूज एजेंसी
पौनी। नववर्ष पर भोले के दरबार रनसू शिवखोड़ी में 38337 भक्तों ने हाजिरी लगा कर आशीर्वाद प्राप्त किया। साथ ही प्रदेश सहित परिवार की सुख समृद्धि की कामना की। सोमवार को दिन भक्तों का आना जारी रहा। उधर, डीसी विशेष पाल महाजन ने भोले बाबा के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। साथ ही भक्तों को प्रदान की जा रही सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की।
नववर्ष पर भोले बाबा के दर्शन करने के लिए श्रद्धालुओं की काफी भीड़ देखने को मिली। रविवार रात 12 बजे से सोमवार शाम पांच बजे तक 38337 श्रद्धालुओं ने भोले बाबा के दर्शन किए। दौरे के दौरान डीसी के साथ तहसीलदार पौनी नरेश कुमार सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।