एसएसपी ने बैठक कर पुलिस अधिकारियों को दिए निर्देश
लोगों से समन्वय बनाने पर दिया जोर
संवाद न्यूज एजेंसी
रियासी। नवनियुक्त एसएसपी मोहिता शर्मा की अध्यक्षता में बुधवार को एक बैठक हुई, जिसमें अधिकारियों को साइबर अपराध के प्रति ज्यादा सचेत रहने के लिए कहा गया। साथ ही साइबर अपराध से संबंधित शिकायतों को हल्के में नहीं लेने बल्कि तत्काल कार्रवाई करने के आदेश दिए।
उन्होंने कहा कि लोगों को सुरक्षा देना पुलिस की जिम्मेदारी है। इसलिए लोगों के साथ खुल कर मिलें, उनसे बात करें और दोस्ताना माहौल बना कर रखें। सभी को एक टीम बना कर काम करने की जरूरत है। इसके साथ ही पुलिस स्टेशन में काफी समय से लंबित पड़े केसों को निपटाने व रिकार्ड दुरुस्त रखने पर जोर दिया। बैठक में एसपी कटड़ा विपिन चंद्रन, डीएसपी हेडक्वार्टर नीरज पढ़यार, डीएसपी अरनास इरफान खान, डीएसपी माहौर एजाज चौधरी, डीएसपी कटड़ा सुरेंद्र सिंह बलौरिया, डीएसपी भवन सत्यकाम शर्मा मौजूद रहे। इस से पहले एसएसपी के जिला पुलिस लाइन में गार्ड ऑफ आनर दिया गया।