जम्मू संभाग के जिला रियासी में पुलिस फर्जी लाइसेंस रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस मामले में चार आरोपी को गिरफ्तार किया है। रियासी के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अमित गुप्ता ने बताया कि एक विशेष शिकायत पर कार्रवाई करते हुए फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस रैकेट का भंडाफोड़ किया गया है। धोखाधड़ी में शामिल चार जालसाजों को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस थाना रियासी में महोरे तहसील के हक नवाज ने लिखित शिकायत दी थी कि उनसे ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आवेदन किया था। इसके लिए वह एजेंटों के एक समूह के संपर्क में आया जिसने उसे लाइसेंस दिलाने के लिए उससे 35,000 रुपये लिए। एसएसपी ने कहा कि शिकायत मिलने पर मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच शुरू की गई।
शिकायतकर्ता की पहचान पर पनासा तहसील ठाकराकोट के राजेश कुमार उर्फ हैप्पी को गिरफ्तार किया गया। आगे की जांच के दौरान पुलिस ने विजयपुर, रियासी के शाम लाल उर्फ शामू को गिरफ्तार किया। आगे की जांच के दौरान दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। एसएसपी ने कहा कि मामले में जांच जारी है। इसमें और गिरफ्तारियों से इंकार नहीं किया जा सकता है।