रियासी के बारादरी क्षेत्र में दरिया चिनाब दरिया में पर्यटकों से भरी राफ्ट पलट गई। राफ्ट में 12 पर्यटक सवार थे। सभी पर्यटक चिनाब दरिया की लहरों में फंस गए। स्थिति को तुरंत भांपते ही राफ्टिंग एसोसिएशन बचाव कार्य चलाया और समय रहते सभी पर्यटकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के बरेली पर्यटकों का एक दल श्री माता वैष्णो देवी के दर्शनों उपरांत श्री शिवखोड़ी धाम की भगवान भोलेनाथ के दर्शन के लिए जा रहा था। इस दौरान रियासी में चिनाब दरिया में राफ्टिंग का आनंद लेने के लिए रुका। बताया जा रहा है कि इस दौरान राफ्ट दरिया चिनाब पर बने पुल के एक पिलर के साथ टकरा कर पलट गई। गनिमत रही कि सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया गया।