रियासी में नारेबाजी करते स्थानीय लोग।फोटो, संवाद।
रियासी। पिछले 36 घंटों से भी ज्यादा समय से बंद बिजली की सप्लाई के खिलाफ शनिवार शाम को स्थानीय लोगों का गुस्सा फूटा। इस दौरान डीसी के घर के बाहर लोगों ने धरना दिया। मौके पर प्रदेश सरकार बिजली विभाग और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की गई। लोगों ने कहा कि शुक्रवार सुबह बिजली बंद की गई थी और शनिवार शाम छह बजे बिजली आपूर्ति का आश्वासन दिया गया था जोकि बहाल नहीं हुई। संवाद