रियासी। कांसीपट्टा की तरफ जाने वाला मार्ग टूटने से हुआ खस्ताहाल। संवाद
रियासी। लोगों के लिए धार्मिक व आस्था का केंद्र कांसीपट्टा में स्थित प्राचीन शिव मंदिर तक जाने वाला मुख्य रास्ता पानी के बहाव में बह जाने से लोगों को परेशानी हो रही है। स्थानीय निवासी प्रदीप शर्मा और राकेश कुमार ने बताया कि मंदिर की तरफ जाने वाले रास्ते की सड़क का एक बड़ा हिस्सा खड्ड में आए पानी के बहाव में बह गया। संवाद