लीगल सर्विस अथॉरिटी की ओर से हुआ राष्ट्रीय लोग अदालत का आयोजन
493 केसों पर हुई सुनवाई, 24.43 लाख रुपये किए रिलीज
संवाद न्यूज एजेंसी
रियासी। जिला कोर्ट परिसर में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन जम्मू-कश्मीर लीगल सर्विसेज अथॉरिटी के चेयरमैन व जस्टिस ताशी रबस्तान के आदेश पर हुआ। अदालत में 493 केसों की सुनवाई हुई, जिसमें से 406 का मौके पर ही निपटारा कर दिया। साथ ही 2443428 रुपये रिलीज किए गए।
राष्ट्रीय लोक अदालत में चार बैंच लगाए गए थे। पहले बैंच में जिला लीगल सर्विसेज अथॉरिटी की चेयरमैन व प्रिंसिपल जिला व सेशन जज सोनिया गुप्ता, मुंसिफ आरती देवी व एडवोकेट आरके शर्मा मौजूद रहे। दूसरे बैंच की अध्यक्षता सीजेएम अर्चना चाढ़क ने की और उनके साथ एडिशनल स्पेशल मोबाइल मजिस्ट्रेट प्रियंका महाजन व एडवोकेट शैलेंदर भारद्वाज मौजूद रहे। तीसरे बैंच की अध्यक्षता सब जज कटड़ा सुनील कुमार ने की। उनके साथ मुंसिफ कटड़ा लक्ष्य बडयाल मौजूद रहे। चौथे बैंच की अध्यक्षता मुंसिफ माहौर चौधरी गुलाम मुर्तजा ने की और उनके साथ एडवोकेट इमरान अकरम मौजूद रहे।