रियासी।परवेज की मौत की निष्पक्ष जांच की मांग करते मुस्लिम समुदाय के लोग।फोटो, संवाद।
रियासी। जम्मू के सतवारी के फ्लांय मंडाल में विगत वीरवार शाम को गोली लगने से हुई युवक की मौत की जांच स्थानीय मुस्लिम समुदाय के लोगों ने निष्पक्ष तरीके से करने की मांग की। शुक्रवार जुमे की नमाज के बाद मुस्लिम समुदाय को कई लोग डाक बंगला के पास इकट्ठा हुए। इस दौरान युवक परवेज की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया गया। साथ ही कहा कि युवक पर किसी भी पुलिस स्टेशन में कोई मामला दर्ज नहीं था। वह किसी भी आपराधिक गतिविधि में शामिल नहीं था। उसको किस अपराध के लिए गोली मारी गई, इसकी जांच प्रदेश सरकार व एलजी प्रशासन की तरफ से बिना किसी दबाव के करवाई जाए। संवाद