फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: सभी त्योहारों को सनातन धर्म सभा लोगों को मिलकर मनाएगी

Mon, 02 Sep 2024 03:30 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
बैठक कर बनाई रणनीति, त्योहारों की तैयारियों के बारे में दी जानकारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रियासी। आगामी सभी त्योहारों को श्री सनातन धर्मसभा स्थानीय लोगों के साथ मिलजुल कर मनाएगी। इसके लिए आने वाले दिनों में तैयारियां शुरू कर दी जाएंगी। यह जानकारी रविवार को हुई बैठक में सनातन धर्म सभा के प्रधान ब्रिज मोहन शर्मा ने दी।
उन्होंने बताया कि वर्ष में कई हिंदू त्योहार आते है, जिसमें होली, बैशाखी, दीपावली, नवरात्र और श्री कृष्ण जन्माष्टमी प्रमुख है। जिले में रामलीला का आयोजन भी काफी बेहतरीन ढंग से किया जाता है। नवरात्र में श्री दुर्गा नाटक मंडली रामचरितमानस के मुख्य दृश्यों का मंचन करती है।
विज्ञापन

युवा पीढ़ी को त्योहारों के बारे में ज्यादा से जागरूक करने के लिए उनको जागरूक किया जाएगा। नवरात्र और दीपावली पर सभी मंदिरों में सजावट व रंग बिरंगी लाइटें लगाने के प्रयास किए जाएंगे। दीपावली पर सिर्फ घरों में नहीं बल्कि सभी दुकानों और मंदिरों में भी दीपक, मोमबत्तियां जलाई जाएंगी।
विज्ञापन

नवरात्र पर रोजाना शाम को माता की एक झांकी नगर में निकाली जाएगी, जिसमें शामिल लोग भजन-कीर्तन करेंगे। कुछ दिनों बाद दोबारा बैठक कर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें