फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: कुंडाली में नाले में बहे 11 वर्षीय बच्चे कुछ पता नहीं चला

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रियासी। तहसील माहौर के कुंडाली क्षेत्र में रविवार शाम को नाले में बहे 11 वर्षीय बच्चे का सोमवार को भी कुछ पता नहीं चल पाया। नाले के पानी के तेज बहाव में बहे बशारत अहमद की तलाश सोमवार को उसके परिजन और स्थानीय लोगों की ओर से की गई। लोगों ने नाले के निचले स्तर तक बच्चे को तलाशा मगर कोई सुराग नहीं मिला। गौरतलब है कि रविवार शाम ज़ुल्फा बानो पत्नी बशीर अहमद अपने बेटे बशारत अहमद के साथ घर के पास बने एक नाले को पार कर रही थी। इसी दौरान दोनों फिसल कर नाले में गिर गए। बाद में कुछ दूरी पर महिला का शव बरामद हुआ जबकि उसके बेटे का कुछ पता नहीं चला। परिजन व स्थानीय लोग उसकी तलाश में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें