संवाद न्यूज एजेंसी
रियासी। स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को जनरल जोरावर सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में शुरू कर दिया गया है मंगलवार को विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने सुरक्षाबलों की टुकड़ियों साथ मिल कर मार्च पास्ट परेड की रिहर्सल की। जम्मू कश्मीर पुलिस, आईआरपी,सीआरपीएफ के जवानों व विद्यार्थियों ने एक साथ कदमताल किया। इस दौरान शिक्षा विभाग के अधिकारी परेड का निरीक्षण करने को मौके पर मौजूद रहे। स्टेडियम में रिहर्सल रोजाना सुबह की जाएगी जिस में नगर में सरकारी व प्राइवेट स्कूलों के अलावा आस पास के स्कूलों के विद्यार्थी शामिल होंगे। मुख्य समारोह को भी स्टेडियम में ही मनाया जाएगा जिस में मुख्य अतिथि मार्च पास्ट परेड की सलामी ले राष्ट्रीय ध्वज को फहराएंगे।