फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: साइलांजन, भागा, कयाला व भमाग के जंगलों में भड़की आग

Thu, 13 Jun 2024 05:02 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी। गर्मी बढ़ते ही जिले के विभिन्न जंगलों में आग लगने का सिलसिला जारी है। दो दिनों में ग्रामीण क्षेत्र साइलांजन, भागा और कयाला के साथ ही भमाग तहसील के कई जंगल धधक रहे हैं। माता वैष्णो देवी भवन के त्रिकुटा पर्वत पर पिछली तरफ मंगलवार रात से आग भड़की हुई है। बुधवार सुबह से ले कर शाम तक सभी पहाड़ों से धुआं निकलते देखा गया। इससे जहां तापमान में बढ़ोतरी हुई है वहीं वन संपदा को काफी नुकसान पहुंचा है। आग को बुझाने के लिए वन विभाग की टीमें प्रयासरत हैं, लेकिन अभी तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें